#प्रदेश

CG School Holiday: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में 29 अक्टूबर को स्कूल बंद; आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी

Advertisement Carousel

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है, जबकि कुछ इलाकों में बीती रात से बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में कई जिलों में 29 अक्टूबर को स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

इन 10 जिलों में 29 अक्टूबर को स्कूल बंद

जिला प्रशासन के निर्देश पर संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। जारी जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को निम्नलिखित जिलों के शासकीय और अशासकीय विद्यालय बंद रहेंगे:

  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • बलौदाबाजार-भाटापारा
  • बेमेतरा
  • राजनांदगांव
  • कबीरधाम
  • कांकेर
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़
  • सूरजपुर

बस्तर संभाग के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका के बीच कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन सतर्क है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

आंगनबाड़ी केंद्रों में भी 29 अक्टूबर को अवकाश

चक्रवाती तूफान के प्रभाव से तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ और उत्तर बस्तर कांकेर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को इन जिलों के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।