#प्रदेश

Big News : गरियाबंद के देवभोग क्षेत्र में महसूस किए गए भूकंप के झटके , 3 सेकेंड तक महसूस हुआ कंपन

Advertisement Carousel

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र में बुधवार शाम लगभग 7:42 बजे अचानक तेज आवाज के साथ धरती में कंपन महसूस किया गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। यह झटका करीब 3 सेकेंड तक महसूस किया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय मौसम में बदलाव और बारिश के बाद आकाश में बिजली चमक रही थी। इसी बीच अचानक तेज धमाके जैसी आवाज के साथ धरती हिलने लगी। कंपन इतना तीव्र था कि घरों में रखी वस्तुएं भी हिलने लगीं, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

यह झटका देवभोग के साथ-साथ अमलीदर तहसील क्षेत्र में भी महसूस किया गया। घटना के बाद सोशल मीडिया पर संभावित भूकंपीय गतिविधि को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

हालांकि, अब तक इस घटना से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
तहसीलदार अजय चंद्रवंशी ने बताया कि क्षेत्र से कई जगहों पर कंपन महसूस किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है तथा भूगर्भ विशेषज्ञों से इसकी जांच कराई जाएगी।