बिलासपुर में ED का बड़ा एक्शन, सराफा कारोबारी के ठिकानों पर छापा—2000 करोड़ घोटाले से जुड़े तार!

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की कार्रवाई लगातार तेज होती नजर आ रही है। दुर्ग के बाद अब बिलासपुर में भी ED की टीम ने बड़ी दबिश दी है।
जानकारी के मुताबिक, शहर के बड़े सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और दुकान पर आज सुबह से ED की टीम जांच में जुटी हुई है। मध्यनगरी चौक स्थित श्रीराम ज्वेलर्स में दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, विवेक अग्रवाल के भाई विकास अग्रवाल का नाम कथित शराब घोटाले में सामने आया है। उसे इस मामले के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर का करीबी बताया जा रहा है। करीब 2000 करोड़ रुपये के इस कथित घोटाले में विकास अग्रवाल की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है और वह फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
वहीं, आज सुबह ही ED की एक अन्य टीम ने दुर्ग में भाजपा नेता और अमर इंफ्रा के संचालक चतुर्भुज राठी के महेश कॉलोनी स्थित निवास पर भी छापा मारा है। बताया जा रहा है कि यह





