ED Raid: नदीमुल हक से जुड़े ठिकानों पर ED का शिकंजा, कोलकाता-दिल्ली-रांची में 7 ठिकानों पर छापेमारी

  कोलकाता/दिल्ली/रांची। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद नदीमुल हक से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने कोलकाता, दिल्ली और रांची में करीब सात स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई उर्दू अखबार ‘अखबार-ए-मशरिक’ से जुड़े मामले में की गई है। जांच में कथित तौर पर सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने वाली सामग्री के प्रकाशन-प्रसार, बेहिसाब नकद लेन-देन और संदिग्ध स्रोतों से फंडिंग के आरोपों को खंगाला जा रहा है। FIR के आधार पर ED की कार्रवाई अधिकारियों के मुताबिक, ED की यह कार्रवाई बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट में दर्ज FIR से जुड़ी है। तलाशी के दौरान एजेंसी की टीम दस्तावेजों, बैंक खातों और अन्य […]

बलरामपुर पहुंची ED की टीम, सर्किट हाउस में अपर कलेक्टर से पूछताछ; दुर्ग-धमतरी में भी कार्रवाई से बढ़ी हलचल

  बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से एक बार फिर सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। दुर्ग और धमतरी के बाद अब ED की टीम बलरामपुर पहुंची है, जहां सर्किट हाउस में अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया से पूछताछ की जा रही है। टीम दो वाहनों से सुबह बलरामपुर पहुंची और सर्किट हाउस पहुंचने के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। अपर कलेक्टर से चल रही पूछताछ जानकारी के अनुसार, ED की टीम ने सर्किट हाउस में अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया को बुलाकर पूछताछ शुरू की। फिलहाल जांच एजेंसी की कार्रवाई जारी है। चेतन बोरघारिया पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश […]

ED Raid: फर्जी ITC मामले में ED का बड़ा एक्शन, मुजफ्फरनगर-गाजियाबाद-फरीदाबाद के 9 ठिकानों पर छापेमारी

  मुजफ्फरनगर। फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) हासिल करने और उसे आगे पास करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार तड़के बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ED के अधिकारियों के मुताबिक, PMLA, 2002 के तहत मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में कुल 9 ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। ED के लखनऊ जोनल कार्यालय की टीम ने जम्बूद्वीप एक्सपोर्ट्स एंड इंपोर्ट्स लिमिटेड से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की है। जांच एजेंसी के अनुसार, संबंधित इकाई पर बिना वास्तविक माल की आवाजाही के फर्जी चालान और ई-वे बिल तैयार कर फर्जी ITC बनाने और उसे आगे पास करने का आरोप है। तलाशी के दौरान ED की टीम दस्तावेजों, […]

छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन : दुर्ग-धमतरी समेत कई ठिकानों पर छापेमारी, रियल एस्टेट कारोबारियों के यहां भी पहुंची टीम

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। सजल जैन और विश्वास गुप्ता के निवास और दुकानों पर ED की टीम जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए CRPF के जवान भी तैनात किए गए हैं। तीन गाड़ियों में पहुंची ED की टीम जानकारी के मुताबिक ED की टीम दुर्ग के जैन गली स्थित ठिकाने पर पहुंची। करीब तीन गाड़ियों में पहुंची टीम में 12 से अधिक अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं। टीम द्वारा घर और दुकानों में दस्तावेजों समेत अन्य रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े […]

Big News : धमतरी में ED की बड़ी दबिश, रामगोपाल अग्रवाल के रिश्तेदार के घर पहुंची टीम,दस्तावेजों की जांच जारी

  धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के रिश्तेदार के निवास पर दबिश दी है। सुबह-सुबह दो वाहनों से पहुंची करीब 8 सदस्यीय टीम ने घर के अंदर जांच शुरू कर दी है। सुबह-सुबह पहुंची ED की टीम जानकारी के मुताबिक, ED की टीम सुबह दो गाड़ियों से धमतरी स्थित आवास पर पहुंची। टीम के सदस्य घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच कर रहे हैं। कार्रवाई को देखते हुए इलाके में हलचल बढ़ गई है। सुरक्षा के मद्देनजर घर के बाहर सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं। […]

महादेव बेटिंग ऐप केस: दूसरे दिन भी ED के सामने पेश हुईं शेफाली बग्गा, प्रमोशन और डिजिटल कनेक्शन पर पूछताछ जारी

  ० बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट से लगातार दूसरे दिन सवाल-जवाब, हवाला नेटवर्क और बेटिंग ऐप प्रचार से जुड़े पहलुओं की जांच तज रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट और टीवी प्रेजेंटर शेफाली बग्गा शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन रायपुर स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय पहुंचीं। जांच अधिकारी उनसे कथित तौर पर बेटिंग ऐप के प्रमोशन, डिजिटल गतिविधियों और संदिग्ध नेटवर्क से जुड़े मामलों में पूछताछ कर रहे हैं। इससे पहले गुरुवार को भी ईडी ने शेफाली बग्गा से करीब 5 घंटे तक पूछताछ की थी। जांच एजेंसी के मुताबिक, डिजिटल साक्ष्यों में उनके नाम से […]

महादेव बेटिंग ऐप केस: ED ने टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से रायपुर में की पूछताछ, हवाला नेटवर्क से जुड़े तार खंगाल रही एजेंसी

  रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले की जांच में जुटी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चर्चित टीवी होस्ट और स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा से रायपुर स्थित अपने जोनल कार्यालय में पूछताछ की। जांच एजेंसी को संदेह है कि उनके तार इस मामले के प्रमुख आरोपी खंजन जगदीश कुमार ठक्कर से जुड़े हो सकते हैं। हवाला नेटवर्क की जांच में नया एंगल ईडी के अनुसार, खंजन जगदीश कुमार ठक्कर महादेव ऑनलाइन बुक नेटवर्क का प्रमुख हवाला ऑपरेटर है। एजेंसी का दावा है कि वह भारत में महादेव बेटिंग नेटवर्क से जुड़े हवाला लेन-देन और वित्तीय नेटवर्क का संचालन करता था। बेटिंग ऐप के प्रचार का आरोप जांच एजेंसी को संदेह है […]

छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन: DMF घोटाले की जांच में कई जिलों में ताबड़तोड़ छापे, कारोबारी के घर भी दबिश

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। मंगलवार सुबह राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ईडी की टीमों ने एक साथ छापेमारी शुरू की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई जिला खनिज न्यास (DMF) से जुड़े कथित घोटाले की जांच के तहत की जा रही है। रायपुर से अंबिकापुर तक ED की रेड सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीमों ने रायपुर, दुर्ग, धमतरी, अंबिकापुर और महासमुंद सहित कई स्थानों पर एक साथ दबिश दी है। प्रदेशभर में करीब नौ ठिकानों पर कार्रवाई की चर्चा है। जांच के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज, वित्तीय […]

वेदांता ग्रुप पर ED का शिकंजा, कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी; FEMA उल्लंघन की जांच तेज

  नई दिल्ली। उद्योगपति अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाले वेदांता ग्रुप पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने समूह से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के कथित उल्लंघन से जुड़े मामलों को लेकर की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, ईडी अधिकारी विभिन्न दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और विदेशी निवेश से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि विदेशी मुद्रा नियमों और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय लेन-देन में कहीं किसी प्रकार की अनियमितता तो नहीं हुई। वेदांता ग्रुप देश की प्रमुख खनन और धातु […]

पिनाराई विजयन के घर के बाहर बवाल:समर्थकों ने ED की गाड़ियों पर हमला, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

  तिरूवंनतपुरम। तिरूवंनतपुरम में बुधवार को उस वक्त भारी हंगामा मच गया, जब Enforcement Directorate (ED) की कार्रवाई के विरोध में जुटे Communist Party of India (Marxist) कार्यकर्ताओं ने एजेंसी की गाड़ियों पर हमला कर दिया। यह पूरा विवाद बहुचर्चित Cochin Minerals and Rutile Limited (CMRL) मामले में ED की छापेमारी के दौरान हुआ। ED की गाड़ियों पर पथराव, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज जानकारी के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan के बेकरी जंक्शन स्थित आवास पर ED की तलाशी खत्म होने के बाद जैसे ही अधिकारी बाहर निकले, वहां मौजूद CPI(M) कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने ED की तीन गाड़ियों पर पथराव […]