Close

अभिषेक मिश्रा को इन्वायरमेंटल बायोलॉजी विषय में मिली पीएचडी की उपाधि

Advertisement Carousel

 



बलौदाबाजार। अभिषेक मिश्रा को अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा द्वारा इन्वायरमेंटल बायोलॉजी विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। वर्तमान में वे अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, इकाई – कुकुरदी सीमेंट वर्क्स, बलौदाबाजार में पर्यावरण प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

अभिषेक मिश्रा ने अपना शोधकार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह, प्रोफेसर, पर्यावरण जीवविज्ञान विभाग, पी.जी. कॉलेज, सतना के निर्देशन में पूर्ण किया। इनके शोध का विषय “‘ए कम्प्रेटिव स्टडी ऑफ हायड्रोकार्बन डिग्रेशन हायड्रोक्सिलेस जेनिस कन्टेनिंग बैक्टीरियल स्पेसीज आइसोलेटेड फ्रॉम देयर नेचुरल हैबिट'” रहा।

इस शोधकार्य में डॉ. रहस्यमणि मिश्रा तथा डॉ. अतुल तिवारी, विभागाध्यक्ष – पर्यावरण जीवविज्ञान का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उनके पिता सुरेश मिश्रा, माता श्रीमती सौम्या मिश्रा, पत्नी श्रीमती प्रियंका मिश्रा तथा पुत्री शताक्षी मिश्रा ने हर्ष व्यक्त किया है। परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने भी उन्हें बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

scroll to top