Close

आज नरसिंह जयंती : दुश्मनों को दूर रखने आज करें भगवान विष्णु के इस अवतार की पूजा

आज भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार जयंती है। ये अवतार भगवान विष्णु का आधा नर और आधा सिंह का अवतार था. ये अवतार भगवान विष्णु के 12 अवतारों में से एक है. 3 मई 2023 को नरसिंह जयंती मनाई जा रही है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन चौमुखी दीपक से भगवान विष्णु और भोलेनाथ की पूजा करने से नरसिंह भगवान प्रसन्न होते हैं और जातक के हर कष्ट दूर करते हैं.

कब मनाई जाती है नरसिंह जयंती?
हिंदू पंचांग के अनुसार नरसिंह जयंती वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. वैसे तो यह पर्व देशभर में मनाया जाता है. परंतु इस त्योहार की धूम दक्षिण भारत में वैष्णव संप्रदाय के लोगों में विशेष रूप से दिख जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन पूजा पाठ करके आप दुश्मनों को दूर रखते हैं.

नरसिंह जयंती का शुभ मुहूर्त और पूजा का समय
नरसिंह जयंती तिथि की शुरुआत 3 मई 2023 को रात 11:49 पर हो रही है जिसका समापन 4 मई 2023 को रात 11:44 पर होगा. परंपरा के अनुसार नरसिंह जयंती पर शाम के समय भगवान नरसिंह की पूजा की जाती है. जिसके अनुसार शाम 4:18 से शाम 6:58 तक पूजा का शुभ मुहूर्त बताया जा रहा है. इस व्रत का पारण 5 मई 2023 को सुबह 5:08 के बाद किया जा सकता है.

scroll to top