Telibandha Chowk: नहीं बदलेगा तेलीबांधा चौक का नाम, CM साय ने किया साफ; EVM से धर्मांतरण और नाना पाटेकर के निधन पर भी बोले
रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर उठ रहे सवालों पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। चौक के नाम में कोई परिवर्तन नहीं होगा और न ही इसके मूल स्वरूप के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ की जाएगी। मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रदेश के 38 स्थानों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ विकसित किए जाने की घोषणा की गई है। इनमें रायपुर का तेलीबांधा चौक भी शामिल है। उन्होंने कहा कि तेलीबांधा चौक को केवल ‘सेवा ज्योति संकल्प’ की भावना के अनुरूप विकसित किया जाएगा, जबकि इसका […]



