Close

आज रविवार : सूर्य देवता की विधि विधान से करें पूजा, हर मनोकामना होगी पूरी

हिंदू धर्म में सप्ताह के प्रत्येक दिन का खास महत्व होता है। हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता की पूजा के लिए समर्पित होता है। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। सूर्य देव को ग्रहों के राजा माने जाते हैं। कहा जाता है कि सूर्य देव सभी ग्रहों में सबसे बलवान होते हैं। नियमित रूप से सूर्य देव को जल चढ़ाने से मान सम्मान में वृद्धि होती है। वहीं रविवार के दिन सूर्य की विधि-विधान से पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। इसके अलावा मान्यता है कि रविवार के दिन कुछ उपाय करने से सूर्य देव के साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। हर मनोकामना पूरी करती है। ज्योतिषशास्त्र में भी कहा गया है कि रविवार के दिन कुछ उपायों की मदद से जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से उपाय हैं जो आपकी किस्मत के बंद दरवाजे खोल सकते हैं.

सूर्य देवता को दें अर्घ्य
रविवार के दिन प्रातः उठकर स्नान करके सूर्य देवता को अर्घ्य देना चाहिए। अर्घ्य देते हुए इस मंत्र का उच्चारण जरूर करना चाहिए- ‘ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः’। मान्यता है कि इससे सूर्य देवता प्रसन्न होकर हर भक्तों की मनोकामना को पूरी करते हैं।

इन चीजों का करें दान
दान करने के लिए रविवार का दिन शुभ दिन माना जाता है। इस दिन गुड़, दूध, चावल व कपड़ा का दान करने से सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं। साथ ही भक्तों के जीवन में खुशियां भर देते हैं।

जरूर लगाएं चंदन का तिलक
ज्योतिष के अनुसार, रविवार के दिन चंदन का तिलक जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि चंदन का तिलक लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

scroll to top