Close

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में वाहन खाई में गिरा, BSF के एक जवान की मौत, 6 घायल

जम्मू-कश्मीर-जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक वाहन रविवार को सड़क से फिसल कर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान की मौत हो गई। छह जवान घायल हुए हैं। इनमें चार की हालत गंभीर है। अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना मेंढर के बलनोई इलाके में हुई। BSF के वाहन के ड्राइवर ने पहाड़ी सड़क पर एक अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया।

पुलवामा में पुलिस ने 5 से 6 किलो IED किया बरामद, आतंकवादियों का एजेंट गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में रविवार को 5 से 6 किलो IED बरामद किया गया। कश्मीर पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों के एक साथी इश्फाक अहमद वानी को पकड़ा गया था। उसी के खुलासे के बाद IED बरामद हुआ है। मामले को लेकर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच चल रही है।

scroll to top