#प्रदेश #राष्ट्रीय

Vijay Oath Ceremony LIVE: विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ बने 9 वें सीएम

Advertisement Carousel

 

चेन्नई। तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय ने रविवार (10 मई, 2026) को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। इसके साथ ही राज्य में डीएमके और एआईएडीएमके के लगभग छह दशकों से चले आ रहे बारी-बारी के शासन का अंत हो गया।

विजय ने रविवार सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ नौ अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया, जिनमें टीवीके के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। विजय एक गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे, जिसमें कांग्रेस सहयोगी दल के रूप में शामिल है।

इससे पहले राज्यपाल ने विजय को निर्देश दिया था कि वे 13 मई या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत हासिल करें। पिछले कुछ दिनों से जारी राजनीतिक अनिश्चितता शनिवार (9 मई) की शाम समाप्त हुई, जब वीसीके और आईयूएमएल ने सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया। इसके बाद टीवीके गठबंधन का आंकड़ा 120 विधायकों तक पहुंच गया।

तमिलनाडु के मंत्रियों ने भी ली शपथ

टीवीके नेता एन. आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. के.जी. अरुणराज और के.ए. सेंगोत्तैयान ने तमिलनाडु सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विजय ने राज्यपाल का किया अभिनंदन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर का अभिनंदन किया।