Vijay Oath Ceremony LIVE: विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ बने 9 वें सीएम
चेन्नई। तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय ने रविवार (10 मई, 2026) को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। इसके साथ ही राज्य में डीएमके और एआईएडीएमके के लगभग छह दशकों से चले आ रहे बारी-बारी के शासन का अंत हो गया। विजय ने रविवार सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ नौ अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया, जिनमें टीवीके के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। विजय एक गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे, जिसमें कांग्रेस सहयोगी दल के रूप में शामिल है। इससे पहले राज्यपाल ने विजय को निर्देश दिया था कि वे […]



