#crime #प्रदेश

Big news : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से मोबाइल छीनने वाला आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तार, मोबाइल और बाइक बरामद

Advertisement Carousel

 

रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक से मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल छीनकर फरार हुए आरोपी को रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

18 मई 2026 की सुबह लगभग 07:15 बजे पीडब्ल्यूडी आर्च ब्रिज के नीचे मॉर्निंग वॉक के दौरान एक बाइक सवार युवक ने अचानक विधायक का मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्राइम ब्रांच व विभिन्न थानों की संयुक्त टीमों को जांच में लगाया गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच करते हुए तकनीकी विश्लेषण और सूचना तंत्र के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई गई।

पुलिस ने आरोपी मणिकांत ध्रुव (लगभग 19 वर्ष), निवासी बलौदाबाजार-भाटापारा, वर्तमान में राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी कभी-कभी रैपिडो चलाने का कार्य भी करता था।

रायपुर पुलिस ने कहा है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और चोरी/छीने गए सामान की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जाएगी।