रायपुर में दिनदहाड़े 70 लाख की चोरी, अलमारी तोड़ 51.50 लाख नकद और जेवरात ले उड़े चोर

० मोवा स्थित अशोका आइकन अपार्टमेंट में वारदात, परिवार के रसोइए पर संदेह; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस रायपुर। राजधानी के पॉश इलाके मोवा स्थित अशोका आइकन अपार्टमेंट में दिनदहाड़े करीब 70 लाख रुपये की बड़ी चोरी से सनसनी फैल गई। अज्ञात बदमाश घर की अलमारी का ताला तोड़कर 51.50 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना पंडरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, वारदात उस समय हुई जब परिवार किसी काम से नया रायपुर गया हुआ था। लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला और अलमारी का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि उसमें रखी 51.50 लाख रुपये […]

CM के प्रमुख सचिव के नाम पर फेसबुक फर्जीवाड़ा, Fake ID बनाकर परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

  ० IAS सुबोध सिंह ने दर्ज कराई शिकायत, कुछ घंटों में 58 लोगों को बनाया दोस्त; पुलिस ने शुरू की जांच रायपुर। सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से ठगी करने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब साइबर ठगों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रमुख सचिव एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह को भी निशाना बनाया है। शातिर बदमाश ने फेसबुक पर उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी आईडी बनाई और परिचितों से पैसे मांगने लगा। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने रविवार को फेसबुक पर आईएएस सुबोध सिंह के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया। हैरानी की बात यह रही कि महज दो घंटे के भीतर […]

अंबिकापुर में 9वीं के छात्र की निर्मम हत्या : जंगल में पत्थर से कुचला मिला शव,हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

  ० शाम को खेलने निकला था किशोर, अगले दिन टिहरी जंगल में मिला शव अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर में 9वीं कक्षा के एक छात्र की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। उदयपुर थाना क्षेत्र के टिहरी जंगल में शुक्रवार सुबह छात्र का शव बरामद हुआ। उसके चेहरे को भारी पत्थर से कुचल दिया गया था, जबकि पैर पर भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं। मृतक की पहचान 15 वर्षीय वीरेंद्र कंवर के रूप में हुई है, जो ग्राम सलका का निवासी और सलका हाईस्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र था। परिजनों के अनुसार, वीरेंद्र गुरुवार शाम खेलने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन […]

1.95 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में पूर्व सेल्स VP और पत्नी को सश्रम कारावास

  ० फर्जी फर्म और कूटरचित दस्तावेजों से कंपनी को लगाया करोड़ों का चूना, अपीलीय अदालत ने बदला निचली अदालत का फैसला राजनांदगांव। एबिस एक्सपोर्ट (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड से 1.95 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी और गबन के मामले में अपीलीय न्यायालय ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने कंपनी के पूर्व सेल्स वाइस प्रेसिडेंट प्रमोद कुमार सिंह और उनकी पत्नी सीमा सिंह को दोषी ठहराते हुए सश्रम कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। जिला लोक अभियोजक राजेश खांडेकर के अनुसार, वर्ष 2014 में प्रमोद कुमार सिंह ने बीएसएसपी वाणिज्यिक प्रतिष्ठान के नाम से फर्जी फर्म बनाकर कंपनी में नया डीलर पंजीकृत कराया। इसके लिए फर्जी पता, कूटरचित […]

सावन से पहले मां महामाया मंदिर में चोरी, लाखों के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर

  ० कवर्धा के मड़मड़ा गांव स्थित मंदिर को बनाया निशाना, ताला तोड़कर गर्भगृह से आभूषण पार; पुलिस जांच में जुटी कवर्धा। सावन शुरू होने से ठीक पहले कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र स्थित मड़मड़ा गांव के मां महामाया मंदिर में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। मंगलवार देर रात अज्ञात चोर मंदिर का ताला तोड़कर गर्भगृह में रखे माता रानी के लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। बुधवार सुबह जब पुजारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। गर्भगृह की जांच करने पर माता रानी के आभूषण गायब थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके […]

रायपुर में महिला थाना के पास युवक की खून से लथपथ लाश, सिर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका

  ० सुबह राहगीरों ने दी सूचना, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह महिला थाना के पास एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान नेहरू नगर निवासी प्रकाश के रूप में हुई है। सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने […]

चार सवारी बैठाकर सड़क पर स्टंट पड़ा भारी, ट्रैफिक पुलिस ने ठोका ₹4,500 का चालान

० अखबार में छपी तस्वीर से खुली पोल, युवकों को बुलाकर की कार्रवाई; अभिभावकों को भी दी गई सख्त चेतावनी रायपुर। सड़क पर चार सवारी बैठाकर स्टंट करना कुछ युवकों को महंगा पड़ गया। अखबार में प्रकाशित एक तस्वीर के आधार पर रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया और संबंधित युवकों की पहचान कर उन्हें यातायात कार्यालय तलब किया। जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹4,500 का चालान काटा। पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. अर्चना झा के निर्देश पर की गई कार्रवाई में युवकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 3/181, 5/180, 184 एवं 128/194(सी) के तहत प्रकरण […]

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के 5 सदस्य मृत मिले, पिता फंदे पर लटका मिला, पत्नी और 3 बच्चों की संदिग्ध मौत

  रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से शनिवार को एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। संजय नगर (मदनी चौक) स्थित एक किराए के मकान में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पिता का शव फंदे पर, पत्नी और तीन बच्चों के शव कमरे में मिले पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान साजिद अली (50 वर्ष), उनकी पत्नी राबिया, बेटे इरशाद अली तथा बेटियों शाहिदा बेगम और इरशाबा परवीन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में साजिद अली का शव फांसी के […]

अब सरगुजा SSP के नाम से बनाई फर्जी Facebook ID, साइबर ठग भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट; पुलिस ने जारी किया अलर्ट

  ० राजेश अग्रवाल की फोटो का किया दुरुपयोग, लोगों से मोबाइल नंबर और निजी जानकारी लेने की कोशिश; साइबर सेल ने शुरू की जांच सरगुजा। छत्तीसगढ़ में साइबर ठगों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब ठगों ने सरगुजा के एसएसपी राजेश अग्रवाल के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक आईडी बना ली है। इस फर्जी प्रोफाइल के जरिए लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है और मोबाइल नंबर समेत अन्य निजी जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी राजेश अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि यह फेसबुक प्रोफाइल पूरी तरह फर्जी है और इसका उनसे कोई संबंध […]

भाटापारा में दिनदहाड़े सराफा व्यापारी से लूट, बंदूक की बट से हमला कर सोने-चांदी के जेवर लूटे

  बलौदाबाजार-भाटापारा। छत्तीसगढ़ के भाटापारा क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े सराफा व्यापारी से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। चार बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को सुनसान रास्ते पर रोककर बंदूक की नोक पर हमला किया और सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। दुकान खोलने जा रहे व्यापारी को बनाया निशाना जानकारी के अनुसार, ग्राम रोहरा निवासी सराफा व्यापारी बलराम सोनी गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अपनी दुकान खोलने जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम तरेंगा के बाहर सुनसान मार्ग पर चार बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोक ली। बंदूक की बट से किया हमला, जेवरात लेकर फरार […]