#प्रदेश #राष्ट्रीय

Big News : बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एअर इंडिया फ्लाइट में टेलस्ट्राइक, 181 यात्री सुरक्षित

Advertisement Carousel

 

बेंगलुरु। बेंगलुरु में आज Bengaluru International Airport पर उतरते समय Air India की एक फ्लाइट में टेलस्ट्राइक की घटना सामने आई। दिल्ली से आ रही इस फ्लाइट ने सुरक्षित लैंडिंग की और सभी 181 यात्री व चालक दल सामान्य रूप से विमान से उतर गए।

जानकारी के अनुसार, टेकऑफ या लैंडिंग के दौरान जब विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा जाता है, तो उसे टेलस्ट्राइक कहा जाता है। घटना के बाद विमान को तकनीकी जांच के लिए रोक दिया गया है ताकि किसी भी संरचनात्मक नुकसान का आकलन किया जा सके।

फ्लाइट रद्द, जांच शुरू

Air India की फ्लाइट AI2651 (एयरबस A321) को निरीक्षण के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। इसी कारण वापसी की उड़ान रद्द करनी पड़ी। एयरलाइन ने कहा है कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है और ग्राउंड टीमें सहायता में जुटी हैं।

कंपनी के अनुसार, घटना की जांच नियामक एजेंसियों के साथ समन्वय में स्थापित प्रक्रिया के तहत की जाएगी। एयरलाइन ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों के मुताबिक, लैंडिंग से ठीक पहले एक भारी विमान (बोइंग 747) के टेकऑफ से हवा में अशांति (wake turbulence) बनी। इसी वजह से पायलट ने गो-अराउंड (लैंडिंग को रोककर दोबारा प्रयास) का निर्णय लिया और बाद में विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की, लेकिन इसी दौरान टेलस्ट्राइक की घटना हो गई।