एयर इंडिया का बड़ा तोहफा: विदेश यात्रा हुई सस्ती, फ्यूल सरचार्ज में 80 डॉलर तक की कटौती
० यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जाने वाले यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा, टिकट होंगे पहले से अधिक किफायती नई दिल्ली।विदेश यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। एयर इंडिया ने अपने चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर फ्यूल सरचार्ज (ईंधन अधिभार) में बड़ी कटौती करने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद यूरोप, उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की हवाई यात्रा पहले की तुलना में सस्ती हो जाएगी। यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ एयर इंडिया के अनुसार, यूरोप के लिए फ्यूल सरचार्ज 205 डॉलर से घटाकर 125 डॉलर प्रति यात्री कर दिया गया है। वहीं उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के लिए यह शुल्क 280 डॉलर से […]



