#प्रदेश

प्रत्युषा फाउंडेशन रायपुर ने अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस पर प्रसूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का किया आयोजन

Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़। प्रत्युषा फाउंडेशन द्वारा शनिवार, 16 मई 2026 को मैग्नेटो मॉल स्थित संतोष हॉल में अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर प्रसूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत भगवान जगन्नाथ जी के भजन, मंगलाचरण एवं पौधारोपण के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुति अदिति दास गुप्ता द्वारा दी गई।

प्रत्युषा फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष प्रीति दास मिश्रा ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से यह आयोजन कर रही है। इस वर्ष भी उन माताओं को सम्मानित किया गया जो एकल होकर अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। कुल 26 मातृशक्तियों को “प्रसूति सम्मान” से सम्मानित किया गया, जिनमें शामिल रहीं— डॉ. आरती साठे, अनीता गजबिए, अनुराधा श्रीवास्तव, अंबेश्वरी राठौर, सुरभि वर्मा, पुष्पा दुबे, ममता जोशी, नित्य कला रेखा वर्मा, खुशबू शर्मा, तिलोत्तमा प्रधान, रेखा बंकर, कंचन पंजवानी, विजय यादव, पूर्णिमा मिश्रा, गीता वर्मा, अंजिता लाल, प्रवीण बोरकर, संगीता दुबे, विद्या बागडे, वीणा राव, लता टंडन, आशा देवी, दुर्गा साहू, माधुरी शुक्ला सहित अन्य मातृशक्तियाँ।

कार्यक्रम में संस्था के 16 नए सदस्यों को भी विधिवत शपथ दिलाकर संस्था में शामिल किया गया, जिनमें पदमा शर्मा, डॉ. भवानी प्रधान, लकी दुबे, पुष्पा साहू, जी पुष्पा, सोनल राजेश शर्मा, सुमन पांडे (कार्यकारिणी अध्यक्ष), अर्चना बोरा (उपाध्यक्ष), विद्या भट्ट, भारती जादवानी, संगीता साहू, रितु प्रजापति (सहकोषाध्यक्ष), शशि यादव (कोषाध्यक्ष), रंजीत मिश्रा (सचिव), लक्ष्मी जिल्लारे, कंचन सहगल, भारती चांदनी, मेरी प्रीति रानी तिवारी, निशा दास गुप्ता, आयुष मिश्रा तथा अन्य सदस्य शामिल रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमरजीत छाबड़ा (अध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग), डॉ. रश्मि चावरे (होम्योपैथिक चिकित्सक), कुसुम ताई दाबके, डॉ. प्रीति सतपति (लॉ कॉलेज प्रोफेसर), सामाजिक नेत्री पुष्पा जी, तथा वर्ल्ड ब्राह्मण फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविंद ओझा उपस्थित रहे, जिन्होंने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई।

इसके अतिरिक्त सुरेश मिश्रा (अध्यक्ष, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज), डॉ. सुनील ओझा (सीईओ, एसके केयर हॉस्पिटल), सीमा कांटकार (अध्यक्ष, शुभारंभ फाउंडेशन), वैभव गुप्ता (रिपोर्टर, BGN 24 न्यूज), नलिनी गजबिए, समर्थ मिश्रा, रिद्धिमा मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में संस्था के संरक्षक गुणनिधि मिश्रा द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक हुआ।