#प्रदेश

CG Weather Update : नौतपा की शुरुआत के साथ बढ़ी तपिश, छत्तीसगढ़ के कई शहरों में पारा 45 डिग्री के पार

Advertisement Carousel

 

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। सोमवार से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है, जिसके चलते अगले नौ दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली शुष्क और गर्म हवाओं के कारण प्रदेश में गर्मी का असर लगातार तेज बना हुआ है।

रविवार को राजधानी रायपुर सहित कई शहरों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। Rajnandgaon प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं माना (रायपुर) में 45 डिग्री, Durg में 44.5 डिग्री, Bilaspur में 44.2 डिग्री और रायपुर में 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा Janjgir-Champa में 43.5 डिग्री, Jagdalpur में 43.3 डिग्री, Raigarh में 42.8 डिग्री और Korba में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। Ambikapur, बलरामपुर, पेंड्रारोड और रामानुजगंज जैसे इलाकों में भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में सोमवार को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।