CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में आज फिर बढ़ेगी बारिश की रफ्तार, 27 जिलों में येलो अलर्ट; आंधी के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, लेकिन अब 10 सितंबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।   मौसम विभाग के जिला स्तरीय नाउकास्ट के मुताबिक, प्रदेश के कई हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, हल्की आंधी और बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। यह नाउकास्ट 10 सितंबर की सुबह 7:15 बजे जारी […]

CG Weather: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, 1 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून,12 जिलों में यलो अलर्ट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन बारिश का आंकड़ा अब सामान्य के बेहद करीब पहुंच गया है। 26 अगस्त तक प्रदेश में 863.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 882.4 मिमी होती है। यानी प्रदेश में सामान्य से महज 2 फीसदी कम बारिश हुई है।   मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। रायगढ़, बिलासपुर, नारायणपुर, कांकेर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलरामपुर, सूरजपुर, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी और कोरिया में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।वहीं राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शुक्रवार […]

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, कई जिलों में बारिश का अलर्ट; बड़े बचेली में 17 सेमी बरसा पानी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के असर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक यह सिस्टम अगले 24 घंटे तक सक्रिय रह सकता है। मंगलवार को सरगुजा को छोड़कर लगभग सभी संभागों के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में अब तक मौसमी वर्षा सामान्य के करीब है और सामान्य से करीब 2 प्रतिशत का अंतर दर्ज किया गया है। पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ेगा सिस्टम मौसम विभाग के अनुसार 25 अगस्त को झारखंड और आसपास बना निम्न दबाव क्षेत्र अभी भी सक्रिय है। इससे जुड़ा […]

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, रायपुर में 12 सेमी बरसा पानी; अगले 2 दिन भारी बारिश के आसार

० बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर, बस्तर में भी जमकर बरसे बादल; रायपुर-बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट रायपुर। छत्तीसगढ़ में सावन के अंतिम सोमवार को मानसून ने जमकर रंग दिखाया। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। रायपुर शहर में 12 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बस्तर संभाग के कई इलाकों में भी भारी बारिश हुई, जबकि बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके बाद बारिश की तीव्रता में […]

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में 7 दिन बारिश का दौर जारी रहने के आसार, 9 जिलों में यलो अलर्ट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में सावन के अंतिम दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर अगले 7 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, प्रदेश में अब तक मौसमी बारिश सामान्य से 7 प्रतिशत कम दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में जगदलपुर में अधिकतम 31.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सक्रिय मौसम प्रणालियों से बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश और उसके […]

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में 3 दिन बारिश का दौर, कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। 20 अगस्त को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। मानसून ट्रफ और लो प्रेशर सिस्टम सक्रिय मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बारिश के पीछे उत्तर झारखंड और उससे लगे दक्षिण-पश्चिमी बिहार व दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र प्रमुख वजह है। इसके साथ मानसून ट्रफ भी सक्रिय है, जो इस सिस्टम के केंद्र से होकर बंगाल […]

CG Weather Update: रविवार को घूमने का प्लान है तो संभलकर: प्रदेश के 28 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

0 रायपुर समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं के आसार, अगले 4 दिन भी बरसेंगे बदरा रायपुर। 15 अगस्त की छुट्टी के बाद रविवार को अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मौसम का मिजाज जरूर देख लें। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की संभावना जताई है। प्रदेश में अगले चार दिनों तक अधिकांश स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश हुई। सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसमी वर्षा फिलहाल सामान्य से करीब 8 फीसदी […]

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 3 दिन भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट; रायपुर में भी गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र मौसम में बदलाव की मुख्य वजह उत्तर बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट के पास बना निम्न दबाव क्षेत्र है। इसके प्रभाव से मानसून गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, यह सिस्टम अगले कुछ […]

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, अगले 4 दिन बारिश के आसार

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मंगलवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर जिले के बोदरी में सबसे ज्यादा 7 सेंटीमीटर बारिश हुई। हालांकि, प्रदेश में अब तक हुई मौसमी बारिश सामान्य से 7 प्रतिशत कम है। रायपुर में आज बादल छाए रहने के आसार राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग […]

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, रायगढ़-जशपुर समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मानसून द्रोणिका अपनी सामान्य स्थिति में लौट आई है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसमी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना मौसमी तंत्र आगे चलकर और मजबूत होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। यह तंत्र उत्तर ओडिशा, झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा। इसके प्रभाव से उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश का मुख्य क्षेत्र रहने की संभावना है। रायगढ़-जशपुर समेत इन जिलों […]