Close

Ahmedabad Plane Crash: ‘650 फीट की ऊंचाई पर विमान में खराबी आई’, प्लेन क्रैश मामले में MCA सचिव ने दी जानकारी

Advertisement Carousel

 



नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश की घटना का विवरण साझा किया है। इस हादसे से न सिर्फ गुजरात बल्कि पूरे देश को दहला कर रख दिया है। हादसे को 48 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है। 12 जून की दोपहर आखिर क्या हुआ था? अहमदाबाद से लंदन जा रहा प्लेन टेकऑफ करते ही कुछ दूर जाकर कैसे क्रैश हो गया? इन सभी सवालों के जवाब ढूंढे जा रहे हैं।

समीर कुमार सिन्हा के अनुसार, 12 जून को लगभग 2 बजे हमें सूचना मिली कि अहमदाबाद से लंदन जा रहा प्लेन क्रैश हो गया है। अधिक जानकारी के लिए हमने फौरन अहमदाबाद ATC से संपर्क किया। हमें पता चला कि AI 171 में कुल 242 लोग सवार थे। इनमें 230 पैसेंजर्स, 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर्स थे।
इस विमान ने 1:39 बजे रनवे से उड़ान भरी। 650 फीट के बाद विमान में कुछ खराबी आ गई और विमान ऊंचाई नहीं पकड़ पाया। इसी समय विमान के पायलट ने अहमदाबाद ATC को सूचना दी कि यह मेडे (पूरी तरह से आपातकालीन स्थिति) है।
समीर कुमार सिन्हा ने आगे बताया, “ATC के अनुसार जब उन्होंने विमान से संपर्क करने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला। ठीक 1 मिनट बाद विमान एअरपोर्ट से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मेघानी नगर इलाके में क्रैश हो गया।”

पेरिस-दिल्ली-अहमदाबाद तक सुरक्षित उड़ान भर चूका था विमान
AI171 की अन्य उड़ानों की जानकारी देते हुए समीर सिन्हा ने बताया “लंदन के लिए उड़ान भरने से पहले यह विमान पेरिस से दिल्ली और फिर दिल्ली से अहमदाबाद गया था। इस दौरान कोई भी हादसा नहीं हुआ। प्लेन क्रैश के बाद अहमदाबाद रनवे को 2:30 बजे बंद कर दिया गया था। सभी प्रोटोकॉल फॉलो करने के बाद रनवे शाम को 5 बजे खोला गया।”

scroll to top