Air India Flight Incident: 300 नहीं, 676 फीट नीचे गिरा था विमान; 4 सेकंड तक कंट्रोल सरफेस ने किया काम बंद
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही उड़ान AI 2379 में 4 अगस्त को हुई तकनीकी गड़बड़ी को लेकर नई जानकारी सामने आई है। शुरुआती जांच के मुताबिक विमान करीब 60 सेकंड में 676 फीट नीचे आया था, जबकि शुरुआती रिपोर्टों में इसके 300 फीट नीचे जाने की बात कही गई थी। 4 सेकंड तक कंट्रोल सिस्टम ने किया काम बंद शुरुआती जांच में पता चला है कि उड़ान के दौरान विमान के मुख्य कंट्रोल सरफेस, जिनमें एलिवेटर और एलरॉन शामिल हैं, करीब 4 सेकंड तक एक साथ पूरी तरह काम नहीं कर रहे थे। इसी हाइड्रोलिक फेलियर के कारण स्पॉइलर भी काम नहीं कर पाए। […]



