#crime #प्रदेश

बेमेतरा में डबल मर्डर से सनसनी : देवर ने भाभी और भतीजी की चाकू मारकर की हत्या,गांव में दहशत का माहौल

Advertisement Carousel

 

बेमेतरा।बेमेतरा जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में देवर ने अपनी ही भाभी और भतीजी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है।

पुलिस के अनुसार आरोपी हेमलाल आदिल का परिवार के सदस्यों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच उसने गुस्से में आकर अपनी भाभी और भतीजी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पहले भी हत्या के मामले में काट चुका है सजा
घटना की सूचना मिलते ही दाढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हेमलाल आदिल को हिरासत में ले लिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

पहले भी हत्या के मामले में काट चुका है सजा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। वह पहले हत्या के एक मामले में करीब 10 वर्ष की सजा काट चुका था। जेल से रिहा होने के बाद उसने एक बार फिर गंभीर अपराध को अंजाम देकर इलाके को दहला दिया।

इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। एक ही परिवार की दो महिलाओं की हत्या से गांव में शोक का माहौल है। वहीं, इस वारदात ने पारिवारिक रिश्तों और बढ़ते घरेलू विवादों को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।