#प्रदेश

प्रशासनिक फेरबदल: तिल्दा-नेवरा को मिले नए एसडीएम, आशुतोष देवांगन बने रायपुर के प्रोटोकॉल अधिकारी

Advertisement Carousel

 

रायपुर। राज्य शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से रायपुर जिले में अधिकारियों की पदस्थापना में आंशिक संशोधन किया है। जारी आदेश के तहत संयुक्त कलेक्टर मुकेश कुमार कोठारी को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तिल्दा-नेवरा के पद पर नियुक्त किया गया है।

वहीं, तिल्दा-नेवरा के वर्तमान एसडीएम आशुतोष कुमार देवांगन को आगामी आदेश तक प्रोटोकॉल अधिकारी, रायपुर के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।

गौरतलब है कि 16 अगस्त 2024 को जारी आदेश के तहत आशुतोष कुमार देवांगन को डिप्टी कलेक्टर रायपुर से स्थानांतरित कर तिल्दा-नेवरा का एसडीएम बनाया गया था। अब शासन ने प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए उनके स्थान पर नई पदस्थापना करते हुए आदेश में संशोधन किया है।यह आदेश कलेक्टर कार्यालय, रायपुर की वित्त शाखा द्वारा जारी किया गया है।