Close

आज का इतिहास 15 जुलाई : भारत के पहले प्राइम मिनिस्टर को मिला था भारत रत्न

देश और दुनिया में 15 जुलाई यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1955 में आज ही के दिन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने देश के तत्कालीन प्राइम मिनिस्टर जवाहर लाल नेहरू को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की थी।

15 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1916 में आज ही के दिन दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग शुरू हुई थी। 1923 में 15 जुलाई को ही इटली की संसद ने नया संविधान स्वीकार किया था। 2004 में आज ही के दिन माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्राइम मिनिस्टर ने विदेशी मध्यस्थता मंजूर की थी। Today History in Hindi| 15 July में हम 15 जुलाई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 15 July- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:
1662 में आज ही के दिन इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वितीय ने लंदन में रॉयल सोसायटी को इनैक्टेड किया।
1795 में 15 जुलाई को ही ‘ला मारसेइलेसी’ को फ्रांस का राष्ट्रीय गान घोषित किया गया था।
1904 में आज ही के दिन अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहला बौद्ध मंदिर बना था।
1910 में 15 जुलाई को ही एमिल क्रेपलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया था।
1916 में आज ही के दिन दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग शुरू हुई थी।
1923 में 15 जुलाई को ही इटली की संसद ने नया संविधान स्वीकार किया था।
1955 में आज ही के दिन पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने देश के तत्कालीन प्राइम मिनिस्टर जवाहरलाल नेहरू को भारत रत्न देने की घोषणा की थी।
1961 में 15 जुलाई को ही स्पेन ने पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकारों को स्वीकार किया था।
1968 में आज ही के दिन अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ के बीच वाणिज्यिक विमान सेवा की शुरुआत हुई थी।
1979 में 15 जुलाई को ही भारत के प्राइम मिनिस्टर मोरारजी देसाई ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
1986 में आज ही के दिन महिला क्रिकेटर संध्या अग्रवाल ने टेस्ट क्रिकेट में 190 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
1991 में 15 जुलाई को ही अमेरिकी सैनिकों ने उत्तरी इराक को छोड़ा था।
1996 में आज ही के दिन प्रिंस चार्ल्स और डायना ने अपने तलाक के लिए आवेदन किया था।
1997 में 15 जुलाई को ही इटली के मशहूर फैशन डिजाइनर गिएनी वरसाचे की गोली मार कर हत्या हुई थी।
1999 में आज ही के दिन चीन ने न्यूट्रान बम की क्षमता हासिल करने की घोषणा की थी।

scroll to top