#प्रदेश

कोरबा में ‘रन फॉर ग्रीन मैराथन’ को लेकर तैयारियां पूरी, कल 200 से अधिक माय भारत यूथ वॉलंटियर्स देंगे हरियाली का संदेश

Advertisement Carousel

 

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण और हरित कोरबा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 18 जुलाई को आयोजित होने वाली ‘रन फॉर ग्रीन मैराथन’ और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में माय भारत यूथ वॉलंटियर्स बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से युवा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित करेंगे।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में ‘माय भारत युवा कार्यक्रम’ का प्रभावी संचालन किया जा रहा है।

जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के तहत कोरबा जिले के 56 हजार युवाओं का ‘माय भारत यूथ वॉलंटियर्स’ के रूप में पंजीयन किया गया है। इन युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व विकास, स्वयंसेवा, सामाजिक सरोकारों और जनहितकारी गतिविधियों से जोड़कर युवा सशक्तिकरण की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 18 जुलाई 2026 को सुबह 7 बजे घंटाघर मैदान और डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम में जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में ‘रन फॉर ग्रीन मैराथन’ तथा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत कोरबा शहर के विभिन्न शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों के 200 से अधिक यूथ वॉलंटियर्स सक्रिय रूप से भाग लेंगे और हरियाली, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छ एवं हरित कोरबा का संदेश आमजन तक पहुंचाएंगे।