कोरबा में ‘रन फॉर ग्रीन मैराथन’ को लेकर तैयारियां पूरी, कल 200 से अधिक माय भारत यूथ वॉलंटियर्स देंगे हरियाली का संदेश

  कोरबा। पर्यावरण संरक्षण और हरित कोरबा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 18 जुलाई को आयोजित होने वाली ‘रन फॉर ग्रीन मैराथन’ और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में माय भारत यूथ वॉलंटियर्स बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से युवा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित करेंगे। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में ‘माय भारत युवा कार्यक्रम’ का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के तहत कोरबा जिले के 56 हजार युवाओं […]