Close

अधिक मास में भगवान विष्णु के इन मन्त्रों का जाप, मिलेंगे शुभ फल

अधिक मास शुरू हो चुका है। यह माह भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है कि अधिक मास में भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करने से उनकी कृपा होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। अधिक मास में भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करने से और भी कई शुभ फल मिलते हैं।

अधिक मास 2023 धन लाभ के लिए मंत्र (Adhik Maas 2023 Mantra For Money)

० ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्टंह च लभ्यते।।
० अधिक मास में रोजाना इस मंत्र का जाप करें। इससे अटका हुआ धन वापस आ जाएगा।
० धन लाभ होगा और धन (धन लाभ के उपाय) में वृद्धि के योग भी बनेंगे। इस मंत्र से धन घर में स्थाई रहता है।

अधिक मास 2023 विवाह के लिए मंत्र (Adhik Maas 2023 Mantra For Marriage)
० ऊं अ: अनुरुद्धाय नम:। यह मंत्र विवाह में हो रही देरी से परेशान लोगों के लिए शुभ है।
० इस मंत्र के जाप से जिनका रिश्ता पक्का नहीं हो पा रहा है उन्हें शीघ्र खुशखबरी मिलेगी।
० साथ ही, जिन लोगों को वैवाहिक जीवन के कष्ट उठाने पड़ रहे हैं उनके लिए भी शुभ होगा।

अधिक मास 2023 कार्य पूर्ति के लिए मंत्र (Adhik Maas 2023 Mantra For Desires)

० ऊं आं संकर्षणाय नम:। इस मंत्र का जाप किसी भी कार्य की पूर्ति के लिए किया जाता है।
० अधिकमास में 108 बार इस मंत्र का जाप करने से रुका हुआ काम पूर्ण हो जाता है।
० काम में आ रही बाधा डोर होती है और शुभ परिणाम मिलने के योग भी बनने लगते हैं।

अधिक मास 2023 भगवान विष्णु की कृपा के लिए (Adhik Maas 2023 Mantra For Lord Vishnu)
० ऊं अं वासुदेवाय नम:। इस मंत्र का जाप रोजाना करने से भगवान विष्णु की कृपा होती है।
० मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होंकर घर में निवास करती हैं। घर में कभी धन का अभाव नहीं होता है।
० भगवान विष्णु की कृपा से घर में सकारात्मकता का संचार होता है और उन्नति मिलती है।

scroll to top