Close

सावन के शुक्रवार को करें ये उपाय, शुक्र होगा मजबूत, मिलेगा धन लाभ

सावन का सोमवार जितना शुभ और मंगलमय माना जाता है। सावन का शुक्रवार भी उतना ही लाभकारी है। सावन शुक्रवार के दिन कुछ उपायों से मां लक्ष्मी की कृपा पाई जा सकती है। इस दिन इन उपायों को करने से धन लाभ होता है और शुक्र मजबूत होता है।

सावन शुक्रवार के दिन करें इलायची का उपाय (Cardamom Remedy on Sawan Friday)

० सावन के शुक्रवार के दिन संध्या पूजन और आरती के बाद तिजोरी में हरी इलायची रखें।
० तिजोरी के अलावा पर्स में हरी इलायची रख सकते हैं। इसे धन बाधित करने वाला दोष दूर होगा।
० साथ ही, अधिक खर्च और तंगी से छुटकारा भी मिल जाएगा। कर्ज का बोझ भी उतर जाएगा।

सावन शुक्रवार के दिन करें शिव मंदिर का उपाय (Shiv Temple Remedy on Sawan Friday)
० सावन के शुक्रवार के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें।
० मां लक्ष्मी के मंत्र ‘ऊं श्रीं ह्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊं महालक्ष्मयै नम:’ का जाप करें।
० इससे मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी, उनका वास घर में स्थाई होगा और शिव जी भी आशीर्वाद देंगे।
सावन शुक्रवार के दिन करें विवाह का उपाय (Marriage Remedy on Sawan Friday)
० शुक्रवार को सुबह‍ स्‍नान के बाद शिवलिंग पर जल अर्पित करें और मीठे का भोग लगाएं।
० भगवान शिव (भगवान शिव के प्रतीक) को पांच परकार का मीठा चढ़ाएं और एक रुपए का सिक्का वहीं रख दें।
० इससे विवाह के योग बनेंगे और बिना किसी बाधा के शादी का शुभ काम पूर्ण होगा।

सावन शुक्रवार के दिन करें धन लाभ का उपाय (Money Remedy on Sawan Friday)
० सावन के शुक्रवार दूध, चावल और मखाने की खीर बनाकर मां लक्ष्‍मी का भोग लगाएं।
० पांच कन्‍याओं को सावन के शुक्रवार के दिन खीर, पुष्प और वस्त्रों का दान करें।
० इससे धन लाभ के योग बनेंगे, आय के स्रोत खुलेंगे और धन में वृद्धि भी होगी।

scroll to top