Close

Immunity Booster Hurbs In Mansoon:मानसून में इम्यूनिटी बूस्ट करने डाइट में शामिल करें कुछ खास हर्ब्स

किसी भी मौसम में हेल्दी रहने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है। खासकर, अगर बात मानसून की करें तो इस मौसम में अक्सर इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। जिसकी वजह से बीमारियों का खतरा बना रहता है। ऐसे में खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बारिश के मौसम में डाइट में कुछ बदलाव भी जरूरी होते हैं ताकि सेहत बनी रहे। कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स इस मौसम में आपको हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। इन हर्ब्स से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बीमारियों से बचाव होता है।

इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए कई हर्ब्स कारगर हैं। इसमें ब्राह्मी, अश्वगंधा, नीम और तुलसी शामिल है। वैदिक और मॉर्डन न्यूट्रिशन को फॉलो कर वह लोगों को सही डाइट चुनने और हेल्दी रहने में मदद करती हैं।

इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए नीम

बारिश के मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए नीम फायदेमंद है। नीम की चाय पीने से या इसकी पत्तियों को चबाने से आपको स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। इससे कई बीमारियां भी आपसे दूर रहती हैं। साथ ही ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और स्किन को हेल्दी बनाने के लिए भी इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ब्राह्मी

मानसून के मौसम में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए ब्राह्मी को भी अच्छा माना जाता है। ब्राह्मी स्ट्रेस हार्मोन (स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को कम करने के 3 तरीके) को कम कर, हैप्पी हार्मोन सेरोटोनिन को बढ़ाता है। यह ब्रेन हेल्थ के लिए अच्छी होती है। साथ ही, अगर आपको जल्दी बीमारियां घेर लेती हैं, तो आपको इसका सेवन करना चाहिए। ॉ

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए गिलोय

आयुर्वेद में गिलोय (गिलोय के जूस के फायदे) की अहमियत पर काफी जोर दिया गया है। गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इस मौसम में सर्दी-जुकाम और बुखार जैसे लक्षण काफी परेशान करते हैं। इनसे लड़ने में गिलोय आपकी मदद कर सकता है।

नोट- यूं तो ये सभी हर्ब्स पूरी तरह से नेचुरल हैं लेकिन अगर आपको किसी भी चीज से एलर्जी है तो एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

scroll to top