#धार्मिक

22 जुलाई 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

Advertisement Carousel

मेष: व्यापार और साझेदारी में कूटनीति से काम लें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में संतुलन बनाए रखें। नया बड़ा कॉन्ट्रैक्ट 24 जुलाई के बाद करना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 4

वृष: नौकरी में लचीलापन अपनाएं। जिद से बचें और सेहत पर ध्यान दें। जीवनसाथी की भावनाओं और स्वतंत्रता का सम्मान करें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 2

मिथुन: संतान और प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। बच्चों को अपनी बात रखने का अवसर दें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4

कर्क: पारिवारिक मामलों में धैर्य और समझदारी रखें। वाहन सुख और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 7

सिंह: भाई-बहनों से रिश्ते मजबूत होंगे। छोटी यात्रा का योग है। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी।
शुभ रंग: चेरी रेड | शुभ अंक: 3

कन्या: खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन जरूरतों पर होंगे। धन संबंधी फैसलों में समझदारी रखें और जीवनसाथी से विवाद से बचें।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 3

तुला: व्यापार और बातचीत के लिए दिन शुभ है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए अवसर मिल सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 7

वृश्चिक: विदेश या दूरस्थ संपर्कों से लाभ मिलने के संकेत हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें और कानूनी मामलों में संयम बरतें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2

धनु: मित्रों और बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नई चीजें सीखने और लाभ कमाने के अवसर बनेंगे।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 5

मकर: करियर में समझदारी और कूटनीति से आगे बढ़ें। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 10

कुंभ: भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। शिक्षा और करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 9

मीन: महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। अचानक बदलाव और मानसिक तनाव से बचें। पुराने दस्तावेज या वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5