#प्रदेश

रायपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, ओवरब्रिज पर आधा दर्जन वाहनों को मारी टक्कर

Advertisement Carousel

 

० आमानाका ओवरब्रिज पर हादसे के बाद महिला चालक फरार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। आमानाका ओवरब्रिज पर तेज गति से दौड़ रही एक कार ने करीब आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना को अंजाम देने के बाद कार चला रही महिला चालक मौके से फरार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया और फरार महिला चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।