Close

अधिक मास की मासिक दुर्गाष्टमी आज : विधि-विधान से जगत जननी की पूजा करने से हर मुराद होती है पूरी

हिंदू पंचांग के अनुसार आज 26 जुलाई को अधिक मास की मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाएगा। ये व्रत हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। मां दुर्गा के उपासक इस दिन विधि-विधान के साथ जगत जननी की पूजा करते हैं। मां की पूजा करने से वे प्रसन्न होकर भक्तों की हर मुराद को पूरा करती हैं। पूजा-पाठ के अलावा देवी दुर्गा के कुछ चमत्कारी मंत्र हैं, जिनका जाप करने से मां दुर्गा अपने भक्तों के भंडार खुशियों से भर देती हैं। मां को ममता की मूरत कहा जाता है इसलिए वे अपने उपासकों को कभी भी खाली हाथ नहीं भेजती।

देवी दुर्गा का विधि-विधान से करें पूजन
दुर्गाष्टमी पर देवी दुर्गा का विधि-विधान के साथ पूजन करने से जीवन में शक्ति एवं सफलता प्राप्त होती है। साथ ही यह धार्मिक मान्यता है कि मासिक दुर्गाष्टमी के दिन व्रत करने से साधक को पुण्य फल मिलता है और परिवार में शांति व समृद्धि बनी रहती है।

अधिक मास में दुर्गा अष्टमी का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन अधिक मास में अष्टमी तिथि का आरंभ 25 जुलाई 2023 दोपहर 15.09 बजे से शुरू होगा, जो 26 जुलाई को दोपहर 3.53 बजे तक रहैगा। उदया तिथि के अनुसार, देवी दुर्गा की पूजा 26 जुलाई को भी कर सकते हैं।

दुर्गाष्टमी पर ऐसे करें देवी मां का पूजन
0 दुर्गाष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
0 देवी दुर्गा की प्रतिमा को प्रणाम कर व्रत का संकल्प लें।
0 पूजा घर में एक चौकी पर मां दुर्गा की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।

scroll to top