#प्रदेश

1 अगस्त को रायपुर में सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI)पर निःशुल्क विशेष कार्यशाला

Advertisement Carousel

 

रायपुर। V-KAN शाइन फ़ाउंडेशन द्वारा शनिवार, 1 अगस्त को सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 (RTI) विषय पर एक विशेष निःशुल्क कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का उद्देश्य नागरिकों को आरटीआई अधिनियम के प्रावधानों, उसके प्रभावी उपयोग तथा सूचना प्राप्त करने की कानूनी प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना है।

कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ आरटीआई आवेदन तैयार करने एवं प्रस्तुत करने की सही प्रक्रिया, प्रथम एवं द्वितीय अपील दायर करने की विधि, सूचना आयोग में प्रकरणों की पैरवी से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं तथा आरटीआई के प्रभावी उपयोग के व्यावहारिक अनुभवों पर विस्तृत मार्गदर्शन देंगे। साथ ही प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान भी किया जाएगा।

यह कार्यशाला शाम 4:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक विमतारा (छोटा हॉल), शांति नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित होगी।

कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। सूचना के अधिकार में रुचि रखने वाले नागरिकों, विद्यार्थियों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यशाला का लाभ उठाने की अपील की गई है।