‘डीलर मीट संकल्प 2026’ का आयोजन, किसान ग्रुप और सिद्धार्थ ट्रेडर्स ने साझा की भविष्य की रणनीति

रायपुर। कृषि और व्यापार क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत बनाने तथा भविष्य की विकास योजनाओं पर चर्चा के उद्देश्य से किसान – The Mark of Excellence और छत्तीसगढ़ के प्रमुख डिस्ट्रीब्यूटर सिद्धार्थ ट्रेडर्स की ओर से ‘डीलर मीट संकल्प 2026’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 1 अगस्त 2026 को रायपुर स्थित बेवीलोन कैपिटल (ओसवाल पेट्रोल पंप के पास) में आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेशभर से जुड़े डीलर्स और व्यापारिक सहयोगियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में किसान ग्रुप के प्रबंध निदेशक कुणाल रमेश अग्रवाल, सिद्धार्थ ट्रेडर्स के संचालक सिद्धार्थ लखानी, कंपनी के रीजनल मैनेजर प्रशांत सिरवैय्या, इंदौर ब्रांच हेड मनीष भट्ट तथा छत्तीसगढ़ हेड राजेश बारिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
साझेदारी और विकास पर रहा फोकस
आयोजकों के अनुसार, डीलर मीट का उद्देश्य केवल व्यावसायिक बैठक तक सीमित नहीं था, बल्कि यह कंपनी और उसके व्यापारिक सहयोगियों के बीच विश्वास, पारदर्शिता और दीर्घकालिक साझेदारी को और मजबूत करने का मंच भी रहा। कार्यक्रम के दौरान व्यापार की वर्तमान स्थिति, आगामी योजनाओं और बाजार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
भविष्य की रणनीति पर हुई चर्चा
डीलर मीट में बिजनेस अपडेट, नई व्यावसायिक रणनीतियों, बाजार विस्तार, उत्पादों की गुणवत्ता और ग्राहकों तक बेहतर सेवाएं पहुंचाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सहयोगियों का सम्मान कर उन्हें आगे भी बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया।
नेटवर्किंग और अनुभव साझा करने का मिला अवसर
कार्यक्रम में शामिल डीलर्स और व्यापारिक सहयोगियों को एक-दूसरे के अनुभव साझा करने और नेटवर्क मजबूत करने का अवसर मिला। आयोजकों ने इसे भविष्य की सफलता के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन व्यापारिक संबंधों को और अधिक सशक्त बनाते हैं।
आयोजन समिति ने कहा कि “डीलर मीट – संकल्प 2026 हमारे साझा विजन, मजबूत साझेदारी और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। यह आयोजन नई उपलब्धियों का संकल्प लेने, व्यापारिक सहयोग को और मजबूत बनाने तथा सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ने का प्रेरक मंच है।”





