रोहतक। डेरा प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर से हरियाणा सरकार ने 40 दिन के पैरोल दी है। इसके चलते राम रहीम 5 अगस्त को रोहतक की सुनारिया जेल से साढ़े 6.30 बजे अपने काफिले के साथ सिरसा डेरे की ओर रवाना हो गया।
राम रहीम के लिए जेल से बाहर आना कोई नहीं बात नहीं है। इससे पहले डेरा प्रमुख राम रहीम को अप्रैल में 21 दिन की पैरोल मिली थी। उस दौरान 29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस था।
यही नहीं डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को को फरवरी में दिल्ली चुनावों से पहले भी पैरोल दी गई थी। उस दौरान राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली थी। पैरोल मिलने के बाद राम रहीम डेरे में आकर सीधा वह आश्रम चला गया था।
किसलिए जेल में हैं राम रहीम?
डेरे की दो साध्वियों के यौन शोषण मामले में पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने अगस्त 2017 में डेरा मुखी को दोषी करार देते हुए उसे 10-10 साल की सजा सुनाई थी और साथ ही डेरा मुखी पर 30 लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगा दिया था। पीड़िता के बयान ही इस केस में सीबीआई ने छह वर्षों के बाद रिकॉर्ड किये थे। सीबीआई का कहना था कि, वर्ष 1999 में यौन शोषण हुआ था लेकिन बयान वर्ष 2005 में दर्ज किये गए।