सौदान सिंह को नई जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने भंडारे के साथ मनाई खुशी

रायपुर। सौदान सिंह को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर खुशी और उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर विशाल भंडारे एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और नागरिकों ने सहभागिता की।
संगठन के प्रति समर्पण, कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के निर्माण में सौदान सिंह का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहा है। उनका मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करता है।
भंडारे में शामिल सभी लोगों ने सौदान सिंह के सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी संगठन निरंतर मजबूत हो और राष्ट्रसेवा के संकल्प को नई ऊंचाइयां मिले।सौदान सिंह जी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।





