#प्रदेश

रायपुर की सौम्या राठौर का सुप्रीम कोर्ट में चयन, जस्टिस चंद्रशेखर की कोर्ट में संभालेंगी Legal Assistant-Cum-Research Associate की जिम्मेदारी

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की खबर है। जनसंपर्क संचालनालय, रायपुर के संयुक्त संचालक धनंजय राठौर और आकाशवाणी रायपुर की कम्पीयर रोशनी राठौर की बेटी सौम्या राठौर का चयन भारत के सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में Legal Assistant-Cum-Research Associate के पद पर हुआ है। सौम्या राठौर माननीय जस्टिस चंद्रशेखर की कोर्ट में अपनी सेवाएं देंगी।

MHCET में हासिल की ऑल इंडिया 23वीं रैंक

सौम्या ने MHCET परीक्षा में ऑल इंडिया 23वां स्थान हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने एशिया के सबसे पुराने लॉ कॉलेजों में शामिल Government Law College, Mumbai से Legal Science और LL.B. की पढ़ाई पूरी की।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की परीक्षा में भी किया शानदार प्रदर्शन

सौम्या राठौर ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में Legal Assistant की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया था। इसके बाद मार्च 2026 में उनकी नियुक्ति छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एन.के. चंद्रवंशी की कोर्ट में Legal Assistant के पद पर हुई थी।अब सुप्रीम कोर्ट में चयन के साथ सौम्या ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

बहन भी कर रही हैं MBBS की पढ़ाई

सौम्या राठौर की बहन शौर्या राठौर Government Medical College, Jagdalpur से MBBS की पढ़ाई कर रही हैं। दोनों बहनें शुरू से ही मेधावी छात्राएं रही हैं।धनंजय राठौर मूलतः जांजगीर के निवासी हैं और वर्तमान में रायपुर में निवासरत हैं। सौम्या की इस उपलब्धि से परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है।