NEET PG 2026 पेपर लीक की खबर निकली फर्जी, NBEMS ने किया बड़ा अलर्ट

० सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पेपर लीक के दावों को NBEMS ने बताया फर्जी और धोखाधड़ी वाला, उम्मीदवारों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली। नीट पीजी परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर पेपर लीक की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन दावों के बीच नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने स्पष्ट किया है कि प्रश्नपत्र लीक होने की खबरें पूरी तरह फर्जी हैं।
NBEMS ने उम्मीदवारों को Telegram, Instagram और WhatsApp पर वायरल हो रहे उन चैनलों और हैंडल से सावधान रहने को कहा है, जो पैसे लेकर NEET PG 2026 का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं।
पैसे देकर पेपर खरीदने के झांसे में न आएं
बोर्ड ने कहा है कि ऐसे दावे उम्मीदवारों को गुमराह करने और ठगी करने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं। अभ्यर्थियों को किसी भी व्यक्ति या सोशल मीडिया चैनल को पेपर उपलब्ध कराने के नाम पर पैसे नहीं देने की सलाह दी गई है।
30 अगस्त को होगी NEET PG परीक्षा
NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही पाली में होगी। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 27 अगस्त को जारी किए जाएंगे।
उम्मीदवारों के लिए सलाह: परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल NBEMS के आधिकारिक माध्यमों पर भरोसा करें। वायरल पेपर, लीक के दावे और पैसे लेकर प्रश्नपत्र देने वाले विज्ञापनों से पूरी तरह दूर रहें।




