#प्रदेश

बेमेतरा में बड़ा स्कूल बस हादसा, 18 बच्चों से भरी बस खेत में पलटी; कई बच्चे घायल

Advertisement Carousel

 

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई, जिससे बस में सवार कई बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, स्कूल बस क्रमांक CG 25 A 0218 में करीब 17 से 18 बच्चे सवार थे। बस सिंघपुर-झाल मार्ग पर खड़सरा और झाल के बीच पहुंची थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई।

ग्रामीणों ने बच्चों को बस से निकाला

हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ड्राइवर और कंडक्टर की मदद से बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला गया। घायल बच्चों को तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

स्कूल बसों की सुरक्षा पर उठे सवाल

हादसे के बाद स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों की फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी।