#प्रदेश

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों की मदद के लिए सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, CM साय बोले- हर नागरिक के साथ खड़ी है सरकार

Advertisement Carousel

रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के चलते फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मदद के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सरकार ने प्रभावित लोगों की सुरक्षित वापसी और उन्हें जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था शुरू की है।

राज्य के नागरिक या उनके परिजन नेपाल में फंसे लोगों की जानकारी और सहायता के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा दूरभाष नंबर +91-771-2223471 पर भी जानकारी ली जा सकती है।

सुरक्षित वापसी के लिए सरकार अलर्ट

नेपाल में लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों तक मदद पहुंचाने और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने प्रत्येक नागरिक के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तत्परता से काम कर रही है।

मदद के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन: 1070
दूरभाष: +91-771-2223471

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं।