नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों की मदद के लिए सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, CM साय बोले- हर नागरिक के साथ खड़ी है सरकार

रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के चलते फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मदद के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सरकार ने प्रभावित लोगों की सुरक्षित वापसी और उन्हें जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था शुरू की है। राज्य के नागरिक या उनके परिजन नेपाल में फंसे लोगों की जानकारी और सहायता के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा दूरभाष नंबर +91-771-2223471 पर भी जानकारी ली जा सकती है। सुरक्षित वापसी के लिए सरकार अलर्ट नेपाल में लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बाढ़ […]

देशभर में बारिश का कहर: मुंबई में भूस्खलन से 7 मौतें, हिमाचल में 313 सड़कें बंद, 18 अगस्त तक अलर्ट

  नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई से हिमाचल प्रदेश और ओडिशा से जम्मू-कश्मीर तक बारिश, भूस्खलन, बाढ़ और जलभराव से हालात बिगड़े हुए हैं। मुंबई में पहाड़ी का मलबा मकानों पर गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि हिमाचल प्रदेश में 313 सड़कें बंद हैं। कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत मुंबई के घाटकोपर स्थित गौसिया चॉल में बुधवार तड़के करीब 3:45 बजे पहाड़ी का एक हिस्सा और मलबा तीन मकानों पर जा गिरा। हादसे में तीन बच्चों […]

यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन से यातायात ठप, स्यानाचट्टी में यमुना का जलस्तर बढ़ा

  ० लगातार बारिश से कई स्थानों पर मलबा और बोल्डर गिरे, सड़क खोलने का काम जारी; नदी का पानी होटलों की पहली मंजिल तक पहुंचा उत्तरकाशी। यमुनोत्री घाटी में लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। भारी बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ, जिससे शुक्रवार तड़के से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भूस्खलन के बाद सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर जमा हो गए हैं। हाईवे को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगी निर्माण एजेंसी की मशीनें मलबा हटाने में जुटी हुई हैं। प्रशासन भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए […]

जम्मू के कटड़ा में मां वैष्णो देवी मार्ग पर फिर भूस्खलन, बारिश से बनी-बसोहली मार्ग 16 घंटे रहा बंद,रात भर फंसे रहे वाहन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में शनिवार देर शाम कई जगह मौसम में फिर बदलाव आया। देर रात कटड़ा में भारी बारिश हुई। माता वैष्णो देवी के पारंपरिक यात्रा मार्ग पर कई जगह भूस्खलन से मलबा जमा हो गया। कठुआ के बनी-बसोहली मार्ग पर टिकरी के पास भूस्खलन से 16 घंटे आवाजाही बंद रही। रातभर बड़ी संख्या में वाहन फंसे रहे। बीआरओ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग बहाल किया। जम्मू में रविवार को दिनभर हल्के बादल छाए रहे। शाम को हल्की बारिश हुई। इससे पहले दिनभर उमस ने परेशान किया।राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य जिलों में तपिश का अहसास हुआ। यहां अधिकांश जिलों में दिन का पारा सामान्य से […]

सिक्किम में भूस्खलन से बाढ़ ने मचाई तबाही: 1600 से ज्यादा पर्यटकों को किया गया रेस्क्यू, 6 जवान अभी भी लापता

दिल्ली । सिक्किम के कई इलाकें बारिश के कारण भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। लाचुंग और चुंगथांग में 1,678 पर्यटक फंसे थे, इन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया है।कल मंगन जिले के छातेन में एक सैन्य शिविर में भूस्खलन हुआ, जिसमें 3 जवानों की मौत हो गई और 6 अन्य लापता हैं। लेकिन लाचुंग में अभी भी 100 से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जो वहीं फंसे हुए हैं।   अधिकारीयों ने बताया कि कुछ पर्यटकों को वहां से निकालर गंगटोक ले जाया गया और लाचेन में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश जारी है। भारी बारिश के कारण मंगन जिले में भूस्खलन हुआ। इससे सड़कें बाधित […]

Weather: देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और भूस्खलन ने मचाई तबाही, 12 हजार से अधिक लोग प्रभावित,19 की मौत

दिल्ली। देश में समय से पहले आया मानसून पूर्वोत्तर में जमकर तबाही मचा रहा है। बीते तीन दिनों में पूर्वोत्तर के मणिपुर, मिजोरम, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा में लगातार भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 12 हजार से ज्यादा परिवार प्रभावित हुए हैं। इन राज्यों में घर गिरने से बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए हैं। नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने सभी राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। मिजोरम के दक्षिण मिजोरम के लॉन्गतलाई शहर में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन के कारण पांच घर और एक होटल ढह गया। इसमें कई लोग फंस गए। लॉन्गतलाई जिले […]