BJP Chhattisgarh: भाजपा ने मोर्चों के प्रभारियों का किया ऐलान, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश के विभिन्न मोर्चों के नए प्रभारियों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से इन नियुक्तियों का आदेश जारी किया गया है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जारी सूची के मुताबिक युवा मोर्चा की जिम्मेदारी वैभव बैस को सौंपी गई है। वहीं महिला मोर्चा का प्रभारी सुभाष तिवारी को बनाया गया है।
इसके अलावा किसान मोर्चा की जिम्मेदारी पूनम चंद्राकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रभारी लखनलाल साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रभारी शिरिष अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रभारी डॉ. गुलाब टिकरिहा और अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी मनोज जैन को नियुक्त किया गया है।
भाजपा के मोर्चों के नए प्रभारी
युवा मोर्चा: वैभव बैस
महिला मोर्चा: सुभाष तिवारी
किसान मोर्चा: पूनम चंद्राकर
पिछड़ा वर्ग मोर्चा: लखनलाल साहू
अनुसूचित जनजाति मोर्चा: शिरिष अग्रवाल
अनुसूचित जाति मोर्चा: डॉ. गुलाब टिकरिहा
अल्पसंख्यक मोर्चा: मनोज जैन
भाजपा ने इन नियुक्तियों के जरिए विभिन्न मोर्चों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय की हैं। पार्टी की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगी।






