CG Tax Inspector Exam: 2022 की परीक्षा में धांधली का आरोप, सभी नियुक्तियां निरस्त; BJP ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना
रायपुर। छत्तीसगढ़ वाणिज्यिक कर विभाग की वर्ष 2022 में हुई सीमित प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर अनियमितता और फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जांच समिति की रिपोर्ट के बाद शासन ने 26 जून 2022 को आयोजित परीक्षा और उससे जुड़ी चयन प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। इस परीक्षा के आधार पर जारी नियुक्ति आदेश भी रद्द कर दिए गए हैं। टैक्स इंस्पेक्टर पद के लिए हुई थी परीक्षा डॉ. मिश्रा के मुताबिक, 26 जून 2022 को लिपिक वर्ग के कर्मचारियों के लिए […]



