#प्रदेश

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, 65 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; इन जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। 3 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के रायपुर केंद्र ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी है।

इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बलरामपुर, सरगुजा, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, कोरबा और महासमुंद समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। हवा की रफ्तार करीब 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।

बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर

मौसम में बदलाव के पीछे बंगाल की खाड़ी और पूर्वी भारत के आसपास सक्रिय मौसमी सिस्टम को प्रमुख वजह माना जा रहा है। कम दबाव के क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से मध्य और पूर्वी भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं।इसके असर से छत्तीसगढ़ में भी आने वाले दिनों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है।

आंधी के दौरान इन जगहों पर जाने से बचें

मौसम खराब होने के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। तेज हवाओं के कारण कमजोर पेड़ और उनकी शाखाएं टूटकर गिर सकती हैं। बिजली के खंभों, होर्डिंग्स और अस्थायी ढांचों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है।

ऐसे मौसम में खुले मैदान, बड़े पेड़ों, बिजली के खंभों और होर्डिंग्स के नीचे खड़े होने से बचें। बिजली चमकने के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से भी बचने की सलाह दी गई है।

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, 65 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; इन जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

Aaj Ka Rashifal 3 September 2026: मेष