CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ा मानसून, धूप से बढ़ी गर्मी; आज इन इलाकों में बारिश-बिजली का अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता अब धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है। बस्तर समेत कुछ क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई, लेकिन रायपुर और आसपास के इलाकों में तेज धूप के कारण तापमान बढ़ा। बारिश की कमी के बीच उमस और गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है। हालांकि वातावरण में नमी बनी हुई है, जिससे कुछ स्थानों पर अगले दो दिनों तक बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। आज कहां-कहां होगी बारिश? मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई […]



