#प्रदेश

CG Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा H1N1 का संक्रमण, एक दिन में 16 नए मरीज मिले,रायपुर में सबसे ज्यादा केस

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में एक ही दिन में 16 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें अकेले रायपुर से 8 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जनवरी 2026 से अब तक राज्य में स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 251 पहुंच गई है।

रायपुर में सबसे ज्यादा 108 संक्रमित

नए मामलों में बिलासपुर से 3, कोरबा से 4 और रायगढ़ से 1 मरीज शामिल है। जिलेवार आंकड़ों में रायपुर सबसे आगे है। यहां अब तक कुल 108 मरीजों में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और उपचार व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।

89 मरीज अभी एक्टिव, 67 अस्पताल में भर्ती

प्रदेश में इस समय 89 एक्टिव मरीज हैं। इनमें 22 मरीज होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं, जबकि 67 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2026 से अब तक स्वाइन फ्लू से एक भी मौत दर्ज नहीं हुई है। विभाग संक्रमित मरीजों की निगरानी के साथ अस्पतालों में इलाज और जरूरी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है।

सर्दी-खांसी और बुखार को नजरअंदाज न करें

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और समय पर डॉक्टर से सलाह लें।संक्रमण की आशंका होने पर दूसरों से दूरी बनाए रखना और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार लेना जरूरी है।