अंजय शुक्ला को राज्यमंत्री का दर्जा , CM साय से की सौजन्य भेंट; जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला को राज्यमंत्री का दर्जा मिलने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर आभार जताया। अंजय शुक्ला ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री साय से सौजन्य भेंट की।
इस दौरान उन्होंने नई जिम्मेदारी और राज्यमंत्री का दर्जा दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ-साथ सम्मान का विषय भी है।
अंजय शुक्ला ने मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि वे बोर्ड के माध्यम से आदिवासी समाज की पारंपरिक स्वास्थ्य पद्धतियों और औषधीय पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।





