Close

आज का इतिहास 12 सितंबर : भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और पत्रकार फ़िरोज़ गांधी का जन्म 12 सितंबर 1912 को हुआ

भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और पत्रकार फ़िरोज़ गांधी का जन्म 12 सितंबर 1912 को हुआ। फ़िरोज़ गांधी ने 1950 और 1952 के बीच प्रांतीय संसद के सदस्य के रूप में कार्य किया, और बाद में भारत की संसद के निचले सदन लोकसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया। भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू की बेटी इंदिरा नेहरू फिरोज गांधी की पत्नी थी जो कि स्वयं एक प्रधानमंत्री थी। आज के इस लेख में हम आपको 12 सितंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 12 सितंबर को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

12 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास
1398- तैमूर लंग 12 सितंबर 1398 को सिंधु नदी के तट पर पहुंचा।
1912- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य फ़ीरोज़ गांधी का जन्म 12 सितंबर 1912 को हुआ।

1922- भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रधर शर्मा गुलेरी का निधन 12 सितंबर 1922 को हुआ।
1962- भारतीय रचनाकार रांगेय राघव का निधन 12 सितंबर 1962 को हुआ।
1971- भारत के प्रसिद्ध संगीतकार शंकर जयकिशन का निधन 12 सितंबर 1971 को हुआ।
1983- भारतीय अभिनेता, गायक, पत्रकार तथा लेखक रंजन का निधन 12 सितंबर 1983 को हुआ।
1966- भारतीय तैराक मिहिर सेन ने 12 सितंबर 1966 में डार्डानेलेस जलडमरूमध्य को तैर कर पार किया।
2008- सहारा इंडिया इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन ने 12 सितंबर 2008 में अपना नॉन बैंकिंग वित्तीय कारोबार बंद किया।
2009- भारतीय महिला टीम विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में 12 सितंबर 2009 को आख़िरी दौर में अमेरिका को 3-1 से हराकर सातवें स्थान पर रहीं।
2012- एप्पल ने 12 सितंबर 2012 में आई फोन 5 और आईओएस 6 लॉन्च किया।

scroll to top