#प्रदेश

सुकमा में पुलिस वाहन में लगी भीषण आग, कूदकर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान; बड़ा हादसा टला

Advertisement Carousel

 

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुम्हाररास स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर के पास सुकमा पुलिस की शासकीय वाहन में अचानक आग लग गई। चलती गाड़ी से अचानक भीषण लपटें उठने लगीं। आग लगते ही वाहन में सवार पुलिसकर्मियों ने तत्काल बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगा वाहन

जानकारी के मुताबिक, कुम्हाररास स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर के पास पुलिस की शासकीय वाहन जा रही थी। इसी दौरान अचानक वाहन में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग लगने का कारण अब तक अज्ञात

राहत की बात यह रही कि आग की लपटें उठते ही पुलिसकर्मी समय रहते वाहन से बाहर निकल गए। इस वजह से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

सुकमा में पुलिस वाहन में लगी भीषण आग, कूदकर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान; बड़ा हादसा टला

Asian Games 2026 Day 7 Live: भारत