CG Posting: AIG इंटेलिजेंस रोहित झा परिवहन विभाग में बने जॉइंट कमिश्नर, विभाग में पुलिस से प्रतिनियुक्त अधिकारियों की संख्या बढ़कर 3 हुई

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने एएसपी रोहित कुमार झा को परिवहन विभाग में प्रतिनियुक्ति पर जॉइंट कमिश्नर के पद पर पदस्थ किया है। रोहित झा वर्तमान में पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में AIG-इंटेलिजेंस के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें स्वतंत्रता दिवस 2025 और गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।
यूबीएस चौहान के रिटायरमेंट के बाद खाली था पद
परिवहन आयुक्त कार्यालय में जॉइंट कमिश्नर यूबीएस चौहान के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली था। अब रोहित कुमार झा की नियुक्ति के साथ पद भर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस पद के लिए पिछले कुछ समय से कई पुलिस अधिकारियों के नाम चर्चा में थे।
परिवहन विभाग में पहले से दो पुलिस अधिकारी पदस्थ
रोहित झा के अलावा परिवहन विभाग में पुलिस विभाग से डिप्टी कमिश्नर मनोज कुमार ध्रुव और कृष्ण कुमार पटेल भी पदस्थ हैं। इस तरह परिवहन विभाग में पुलिस सेवा से प्रतिनियुक्ति पर तैनात अधिकारियों की संख्या तीन हो गई है।
इन अधिकारियों की प्रशासनिक रिपोर्टिंग परिवहन सचिव आईएएस एस. प्रकाश और अपर परिवहन आयुक्त आईपीएस डी. रविशंकर के स्तर पर है।
नई नियुक्ति के बाद डेपुटेशन को लेकर तस्वीर साफ
रोहित कुमार झा की प्रतिनियुक्ति के बाद परिवहन विभाग में पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति से जुड़ी संभावनाएं फिलहाल सीमित होती दिख रही हैं। अब विभाग में किसी पद के रिक्त होने की स्थिति में ही नई प्रतिनियुक्ति की संभावना बन सकती है।





