सेवा के संग राष्ट्र के संग: रायपुर में अंतरमहाविद्यालयीन रंगोली प्रतियोगिता, 17 कॉलेजों के प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

रायपुर। शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर में “सेवा के संग राष्ट्र के संग—आभार एवं संकल्प” थीम पर अंतरमहाविद्यालयीन रायपुर जिलास्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रायपुर जिले के 17 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे प्रतिभागी
प्रतियोगिता में डॉ. राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय रायपुर की छात्रा डॉली सेन एवं अंजली चक्रधारी तथा शहीद नंदकुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय, बीरगांव की नीतू रॉय एवं पायल वर्मा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं द्वितीय स्थान पर शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय, देवेंद्रनगर की अनामिका विश्वकर्मा एवं मिताली बंजारे तथा शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय, गोबरा नवापारा की चांदनी साहू एवं मुस्कान पाल रहीं।
तृतीय स्थान विप्र कला वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय, रायपुर की अंजना पटेल एवं खुशी साहू तथा शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर के लेखचंद एवं निकिता पांडेय ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।
प्राचार्य के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अमिताभ बैनर्जी के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में नोडल अधिकारी डॉ. आलोक लुका एवं डॉ. भुवाल सिंह ठाकुर का विशेष सहयोग रहा।
आयोजन समिति में श्रीमती इंदु मेंडीक, प्रो. सुलोचना हबलानी, डॉ. संगीता वाजपेई, डॉ. सरोज शर्मा और सुश्री रेणुका सिन्हा शामिल रहीं।
प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंगों के माध्यम से सेवा, राष्ट्र और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश प्रस्तुत किया।





